एशिया कप 2022 के सुपर 4 का शेड्यूल हुआ फाइनल, रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत
एशिया कप-2022 के आखिरी ग्रुप मैच में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के साथ ही टूर्नामेंट के सुपर 4 का शेड्यूल फाइनल हो गया है। भारत सुपर 4 में रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा। इसके बाद भारत का सामना मंगलवार को श्रीलंका और गुरुवार को अफगानिस्तान से होगा। सुपर 4 का पहला मुकाबला श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच शनिवार को होगा।
read more at ICC


