डंकी रूट से शख्स को अमेरिका भेजने वाले दिल्ली के एजेंट को NIA ने किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी नामक एजेंट को गिरफ्तार किया है। गोल्डी पर आरोप है कि उसने पंजाब के एक शख्स को दिसंबर-2024 में डंकी रूट से अमेरिका भेजने के लिए ₹45 लाख लिए थे। एनआईए ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने पीड़ित को 15 फरवरी को भारत वापस भेजा था।
read more at हिन्दुस्तान


