ऐश्वर्या राय को लेकर ट्रोल करने वालों को कंगना रनौत ने दिया जवाब, कहा- आदत डाल लो
अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के बाद उनकी उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "फैशन और स्टाइल आत्म-अभिव्यक्ति है...कोई महिला किसी की ऋणी नहीं है।" कंगना ने कहा, "आपको रेड कार्पेट पर उम्रदराज़ महिलाओं को देखने की आदत नहीं हैं...तो अब इसकी आदत डाल लीजिए।"
read more at हिन्दुस्तान


