मुझसे ज़्यादा पड़ोसी खुश हैं: मनु भाकर की जीत के बाद उनके पिता राम किशन भाकर
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारतीय महिला निशानेबाज़ मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने के बाद उनके पिता राम किशन भाकर ने कहा है कि उनसे ज़्यादा उनके पड़ोसी खुश हैं। उन्होंने कहा, "मनु ने मेडल से इस ओलंपिक्स में शुरुआत की है, पूरा देश खुश है।" बकौल राम किशन, मनु को खेल मंत्रालय और फेडरेशन से बहुत मदद मिली है।
read more at X


