Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऋषभ पंत ने डीआरएस कॉल नहीं लेने की गलत सलाह देने के बाद सिराज से मांगी माफी

short by खुशी / on Friday, 20 September, 2024
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की अपील के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा को डीआरएस नहीं लेने की सलाह देने के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सिराज से माफी मांगी। दरअसल, बॉल ट्रैकिंग रीप्ले से पता चला कि रिव्यू में सिराज को विकेट मिल सकता था जिसके बाद वह निराश दिखे।