आनंद महिंद्रा, रविंद्र ढोलकिया और 2 अन्य लोग आरबीआई के बोर्ड में होंगे शामिल
केंद्र सरकार ने महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और आईआईएम अहमदाबाद के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. रविंद्र एच. ढोलकिया को आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में गैर-आधिकारिक निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है। वहीं, टीवीएस मोटर कंपनी के मानद चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और ज़ायडस लाइफसाइंसेज़ लिमिटेड के चेयरमैन पंकज आर. पटेल को भी गैर-आधिकारिक निदेशक नियुक्त किया गया है।
read more at Twitter


