Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अग्निवीरों के शहीद होने पर 'कारगिल पैकेज' देगी राजस्थान सरकार, पत्नी को मिलेंगे ₹25 लाख

short by खुशी / on Tuesday, 6 August, 2024
राजस्थान सरकार ने विधानसभा में बताया है कि प्रदेश सरकार शहीद अग्निवीरों के आश्रितों को 'कारगिल पैकेज' के तहत मुआवज़ा देगी। बकौल सरकार, इसके तहत शहीद की पत्नी को ₹25 लाख नकद, 25 बीघा नहरी ज़मीन, सरकारी नौकरी, बच्चों को मुफ्त शिक्षा, माता-पिता को ₹5 लाख की एफडी व रोडवेज़ बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आदि दिया जाता है।