Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल ने गाज़ा की सबसे बड़ी हथियार फैक्ट्री का पता लगाने का किया दावा

short by शिव / on Tuesday, 9 January, 2024
इज़रायल-हमास युद्ध के बीच इज़रायली सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि उन्होंने गाज़ा में अब तक की सबसे बड़ी हथियार फैक्ट्री का पता लगा लिया है। इज़रायली सुरक्षाबलों के मुताबिक, अंडर ग्राउंड वर्कशॉप वाली इस फैक्ट्री में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें बनाई जा रही थीं जो उत्तरी इज़रायल तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम थीं।
read more at Reuters