रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महाकाल मंदिर से भेजेंगे 5 लाख लड्डू: एमपी के सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है, "अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महाकाल मंदिर (उज्जैन) से 5 लाख लड्डू भेजेंगे।" उन्होंने कहा, "राजा विक्रमादित्य ने भगवान राम का मंदिर बनवाया था जिसे 500 साल पहले बाबर ने तोड़ा था। अब दोबारा मंदिर का निर्माण हो रहा है तो मध्य प्रदेश पीछे रहने वाला नहीं है।"
read more at भाषा


