शाहरुख खान ने ईद पर अपने घर के बाहर इकट्ठा हुए हज़ारों प्रशंसकों का किया अभिवादन
अभिनेता शाहरुख खान ने गुरुवार को ईद के मौके पर मुंबई (महाराष्ट्र) में अपने बंगले 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा हुए हज़ारों प्रशंसकों का अभिवादन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा है, "सभी को ईद की मुबारकबाद…मेरे दिन को इतना खास बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। अल्लाह हम सभी को प्यार, खुशी और बरकत दें।"
read more at Instagram


