Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान गुजरात में डॉक्टर ने लहराई पिस्टल

short by रघुवर झा / on Saturday, 17 August, 2024
कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या मामले को लेकर अमरेली (गुजरात) में विरोध प्रदर्शन करने के दौरान लाइसेंसी पिस्टल लहराने के आरोप में एक डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात मेडिकल छात्र और डॉक्टर कैंडल मार्च के लिए शहर के राजकमल चौक पर एकत्रित हुए थे और तभी यह घटना हुई।