Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पापा के कहने पर 'लाइगर' में काम किया, अब उन्हें सुझाव देने से मना कर दिया है: अनन्या

short by तान्या झा / on Saturday, 30 November, 2024
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा है कि फिल्म 'लाइगर' की विफलता से वह दुखी और निराश हो गई थीं। अनन्या ने कहा कि उन्होंने पिता चंकी पांडे के कहने पर यह फिल्म की थी और अब उन्होंने पिता को फिल्में चुनने को लेकर कोई भी सुझाव देने से मना कर दिया है। फिल्म 'लाइगर' में ऐक्टर विजय देवरकोंडा भी थे।