Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MI के 23 वर्षीय अश्विनी कुमार ने IPL में अपनी डेब्यू गेंद पर लिया विकेट

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 31 March 2025
मुंबई इंडियंस (एमआई) के तेज़ गेंदबाज़ अश्विनी कुमार ने सोमवार रात आईपीएल डेब्यू में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया। 23 वर्षीय अश्विनी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मैच में अपनी पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया। रहाणे 7 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए।