बिहार सरकार ने पीएम आवास योजना के 1.50 लाख लाभार्थियों को जारी किया नोटिस
बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 1.50 लाख+ लाभार्थियों को बैंक खातों में धनराशि जमा होने के बावजूद पक्के मकान नहीं बनाने या उसे पूरा नहीं करने को लेकर नोटिस भेजा है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के अनुसार, 82,441 लाभार्थियों को 'वाइट नोटिस', 67,733 को 'रेड नोटिस' भेजा है और 19,495 के खिलाफ 'सर्टिफिकेट केस' दर्ज किया है।
read more at इंडिया टीवी


