बॉलीवुड में बहुत डिप्लोमैटिक होना पड़ता है, यहां चमचागिरी चलती है: मल्लिका शेरावत
ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "बॉलीवुड में बहुत डिप्लोमैटिक होना पड़ता है। अगर आप डिप्लोमैटिक नहीं होते हैं तो आपके हाथ से प्रोजेक्ट निकलने शुरू हो जाते हैं।" उन्होंने कहा, "यहां (बॉलीवुड) चमचागिरी चलती है। मैं हरियाणा से हूं और मेरे बस का ये सब नहीं है। इन सब चीज़ों के लिए मैं तैयार नहीं हूं।"
read more at ABP न्यूज़


