Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गर्लफ्रेंड के घर जाकर यूपी में शख्स ने उसके पिता के मोबाइल का बदला सिम, ठगे ₹1.68 लाख

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 5 May 2023
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक युवक द्वारा गर्लफ्रेंड के पिता से ठगी करने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी विशाल ने गर्लफ्रेंड के घर जाकर बहाने से उसके पिता का फोन लिया। इसके बाद उसने युवती को चाय बनाने के लिए भेजा और उसके पिता के फोन से सिम बदलकर ऑनलाइन शॉपिंग की व ₹1.68 लाख ठग लिए।