वाइट हाउस में शूट हुए इंस्टाग्राम रील में जोनस ब्रदर्स के साथ दिखे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन
कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए वाइट हाउस में शूट किए गए एक इंस्टाग्राम रील शॉट में जोनस ब्रदर्स के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी नज़र आए। इसमें जोनस ब्रदर्स एक मशहूर टिक-टॉक ऑडियो ट्रैक पर लिप-सिंक करते दिखे। जब केविन जोनस ने पूछा कि क्या वीडियो मिल गया तो जवाब में बाइडन ने कहा, "हमें मिल गया।"


