पंत ने शेयर किया अपना वर्कआउट ड्रिल्स वीडियो, कहा- नाउम्मीदी में दिख रही आशा की किरण
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने वर्कआउट ड्रिल्स करने का अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "भगवान का शुक्रिया। नाउम्मीदी में आशा की किरण दिख रही है।" एक फैन ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया, "आपको जल्द ठीक होते देखना शानदार है।" एक अन्य फैन ने लिखा, "जल्द ठीक हो जाओ चैंपियन।"
read more at CricTracker हिंदी


