4 दिन की शूटिंग के बाद प्रभास की फिल्म में मेरी जगह काजल को ले लिया गया था: रकुल
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने बताया है, "2011 में 4 दिनों तक फिल्म की शूटिंग करने के बाद ऐक्टर प्रभास की फिल्म 'मिस्टर परफेक्ट' में मेरी जगह काजल अग्रवाल को ले लिया गया था।" उन्होंने कहा कि प्रभास और काजल की फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई थी और 'मिस्टर परफेक्ट' के निर्माताओं ने उसी कलाकार को दोहराने के बारे में सोचा।


