Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आज मैं सुनवाई करूंगी, सबूत पेश करिए', UP में ज़िला जज की कुर्सी पर बैठ महिला ने किया हंगामा

short by पंकज कसरादे / on Friday, 12 June, 2026
वाराणसी (यूपी) में शुक्रवार को ज़िला जज की कुर्सी पर बैठकर एक महिला ने जमकर हंगामा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से कहा, "आज मैं सुनवाई करूंगी, सबूत पेश करिए।" करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने महिला को कोर्टरूम से बाहर निकाला।
read more at X