नेपाल में लैंडिंग के दौरान प्लेन के टायर में लगी आग, 289 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
काठमांडू (नेपाल) के त्रिभुवन इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस के एक विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। विमान में कुल 278-यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। यात्रियों में यूएन के अधिकारी भी शामिल थे।
read more at ABP न्यूज़


