बिहार के 8 ज़िलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी
आपदा प्रबंधन विभाग ने बिहार के पटना समेत 8 ज़िलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अनुसार, 4 सितंबर को गंगा नदी बाढ़ के उच्चतम स्तर को पार कर सकती है। विभाग ने चेतावनी में कहा कि भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में नदी के किनारे वाले क्षेत्रों के लोग सावधानी बरतें।
read more at ABP न्यूज़


