Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएस में थिएटर में 98 सेकेंड में बिके 'आरआरआर' के सभी टिकट

short by रौनक राज / on Thursday, 5 January, 2023
अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस के चीनी थिएटर में 'आरआरआर' के सभी 932 टिकट 98 सेकेंड में बिक गए। बियॉन्ड फेस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इतने कम समय में टिकट बिकने की घटना को 'ऐतिहासिक' बताते हुए लिखा है, "इससे पहले किसी भारतीय फिल्म की ऐसी स्क्रीनिंग कभी नहीं हुई क्योंकि इससे पहले 'आरआरआर' जैसी फिल्म बनी ही नहीं।"