सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' की रिलीज़ पर रोक को लेकर अर्ज़ी पर सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी' की रिलीज़ पर रोक को लेकर अर्ज़ी पर सुनवाई करने से इनकार किया। बकौल कोर्ट, फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंज़ूरी मिली है इसलिए इसके प्रमाणन को उचित फोरम में चुनौती देनी चाहिए। अर्ज़ी देने वाले वकील निज़ाम पाशा ने कहा कि यह फिल्म हेट स्पीच का सबसे घटिया उदाहरण है।
read more at हिन्दुस्तान


