शान ने कहा था कि बड़ी गाड़ी की जगह ऑटो में आने पर काम मिलेगा: मीका सिंह
सिंगर मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि शुरुआत में गायक शान ने उन्हें बड़ी-बड़ी गाड़ियों में आने के बजाय ऑटो में सफर करने की सलाह दी थी। बकौल मीका, "शान मुझे बोलते थे...बड़ी-बड़ी गाड़ियों से मत आया करो क्योंकि यहां पर काम नहीं मिलता...ऑटो में आओ तब काम देंगे लोग...तभी सोच लिया था इसे बदलकर रहूंगा।"
read more at Hindustan Times


