सड़क पर बैठीं 7 महिलाओं को तमिलनाडु में वैन ने कुचला, सभी की मौत
तमिलनाडु के तिरुपत्तूर ज़िले में सोमवार सुबह एक लॉरी ने सड़क पर खड़ी एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद वैन कम-से-कम 7 महिलाओं को कुचलने के बाद पलट गई। बकौल पुलिस, सातों महिलाओं की मौत हो गई है। चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैन का टायर पंक्चर होने के बाद महिलाएं उतरकर सड़क पर बैठी हुई थीं।
read more at लेटेस्टली


