मैदान में घुसे फैन को पाकिस्तान के शादाब खान ने लगाया गले, तस्वीरें हुईं वायरल
शुक्रवार को मुल्तान में पाकिस्तान व वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए दूसरे वनडे के दौरान पाकिस्तान के ऑल-राउंडर शादाब खान ने मैदान में घुसे एक फैन को गले लगा लिया। फैन ने स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज़ी कर रहे शादाब को पहले सैल्यूट किया था। शादाब से गले लगने के बाद फैन खुद ही मैदान से बाहर चला गया।
read more at हिन्दुस्तान


