अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी में काटकर निकाला गया लिवर का 22% हिस्सा
अपने स्टेज-2 लिवर कैंसर को लेकर ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बताया है कि नए स्कैन का इंतज़ार है जिससे पता चलेगा कि वह कैंसर फ्री हैं या नहीं। दीपिका ने कहा, "कैंसर ट्यूमर तक ही सीमित था...मेरे लिवर का 22% हिस्सा जिसमें 11 सेंटीमीटर का ट्यूमर शामिल था, निकालकर अलग कर दिया गया...मैं अभी ओरल टार्गेटेड थैरिपी ले रही हूं।"
read more at इंडिया टीवी


