'बन टिक्की' से फिल्मों में वापसी करेंगी अभिनेत्री ज़ीनत अमान
दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान फिल्म 'बन टिक्की' से फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा इसे को-प्रोड्यूस करेंगे और ऐक्ट्रेस शबाना आज़मी व ऐक्टर अभय देओल भी फिल्म में अहम भूमिका में नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन फराज़ आरिफ अंसारी करेंगे और शूटिंग भी इसी महीने शुरू हो जाएगी।


