Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नरेंद्र मोदी रविवार शाम 6 बजे तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Friday, 7 June, 2024
बीजेपी नेता प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को पुराने संसद भवन में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान बताया कि नरेंद्र मोदी 9 जून (रविवार) को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित हो सकता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव-2024 में एनडीए को 290+ सीटें मिली हैं।
read more at X