कैलाश गहलोत भी शराब नीति घोटाले से जुड़ी समिति का हिस्सा थे, वह भी इस्तीफा दें: बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को कहा, "कैलाश गहलोत ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? वह भी उस समिति का हिस्सा थे जिसके फैसले के आधार पर (शराब नीति) घोटाला हुआ।" उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने प्यादों (मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन) से तो इस्तीफा ले लिया जिनके निर्देशों पर घोटाला हुआ, वह खुद कब इस्तीफा देंगे?"
read more at हिन्दुस्तान


