Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

EPFO ने ऑटो सेटलमेंट की लिमिट को बढ़ाकर किया ₹5 लाख

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 24 June, 2025
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एडवांस क्लेम के लिए ऑटो सेटलमेंट की सुविधा सीमा को ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। ईपीएफओ ने सदस्यों को तुरंत आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए कोविड-19 महामारी के दौरान पहली बार इसकी शुरुआत की थी।