Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को किसानों को धमकाने के मामले में मिली ज़मानत

short by सौरभ भटनागर / on Friday, 2 August, 2024
पुणे के कोर्ट ने ज़मीन विवाद में किसानों को धमकाने के मामले में पूर्व ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को ज़मानत दे दी है। गौरतलब है, मनोरमा का एक पुराना वीडियो सामने आया था जिसमें वह हाथ में पिस्तौल लेकर किसानों को धमकाती हुई दिखी थीं जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था।