Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा में फर्राटेदार पंजाबी बोलकर चाय का ऑर्डर देती विदेशी महिला का वीडियो हुआ वायरल

short by Monika sharma / on Monday, 12 August, 2024
कनाडा के कैफे में फर्राटेदार पंजाबी बोलकर चाय का ऑर्डर देती विदेशी महिला का वीडियो वायरल हुआ है। काउंटर पर ऑर्डर ले रही महिला ने पूछा कि उसने पंजाबी कैसे सीखी जिस पर विदेशी महिला ने बताया कि वह यूनिवर्सिटी में पंजाबी सीख रही है। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "दिल्ली में रह रहे पंजाबियों से बेहतर पंजाबी बोलती है।"