Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव में एक ही नाम के 2 उम्मीदवारों के वोट निकले बराबर, टॉस से तय हुई जीत

short by / on Wednesday, 30 September, 2026
अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के एसएसजे विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर सुमित जोशी नाम के दो उम्मीदवार होने के चलते दोबारा मतगणना कराई गई। इस मतगणना में दोनों के वोट बराबर निकले जिसके बाद टॉस करके विजेता घोषित किया गया। पहली मतगणना में एक सुमित दूसरे से एक वोट से हार रहा था जिसके बाद समर्थकों ने हंगामा किया।
read more at Livehindustan