Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खालिस्तान समर्थकों की आलोचना करने पर कनाडा में भारतीय रेडियो होस्ट पर हमला

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 24 February, 2022
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की आलोचना करने पर बुधवार को भारतीय-कनाडाई रेडियो होस्ट दीपक पुंज पर हमला हुआ। पुंज ने रविवार को ब्रैम्पटन (कनाडा) में खालिस्तान के झंडे दिखाने और भारत विरोधी नारेबाज़ी करने की आलोचना की थी। बकौल पुंज, "उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैंने इस विषय पर कोई शो किया है और फिर मुझ पर हमला कर दिया।"