'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन समारोह के लिए खरगे ने 21 पार्टियों को भेजा निमंत्रण
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पार्टी से मिलती-जुलती विचारधारा वाली 21 पार्टियों को 30 जनवरी को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में होने वाले 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा, "यह कार्यक्रम महात्मा गांधी को समर्पित किया जाएगा जिन्होंने 30 जनवरी के दिन नफरत और हिंसा के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाई थी।"
read more at abp न्यूज़


