Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चेन्नई में फोटो पत्रकार ने आत्महत्या की; कथित तौर पर काफी समय से रुकी हुई थी सैलरी

short by नदीम अनवर / on Tuesday, 15 February 2022
एक समाचार एजेंसी के लिए काम करने वाले 56-वर्षीय फोटो पत्रकार टी. कुमार ने सोमवार को अपने दफ्तर में आत्महत्या कर ली। कथित तौर पर कुमार की सैलरी काफी समय से रुकी हुई थी और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आत्महत्या पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके और पत्रकार बिरादरी ने सोमवार को शोक जताया।