भारतीय फैन्स ने की T20 WC में हार से हताश द. अफ्रीकी खिलाड़ियों की हौसला अफज़ाई
टी20 विश्व कप का फाइनल हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के बस की ओर जाने के दौरान भारतीय फैन्स ने उनकी हौसला अफज़ाई की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में हताश दिख रहे खिलाड़ियों से फैन्स कह रहे हैं कि 'हमें आपसे बहुत प्यार है, आपने शानदार खेला'। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप भारत ने जीता।
read more at ABP न्यूज़


