Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल सेवाएं बहाल, बारिश के चलते 2 दिन से बंद थी ओटी

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 30 June, 2024
भारी बारिश के कारण पिछले 2 दिनों से ठप पड़ीं दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल सेवाएं रविवार सुबह बहाल कर दी गईं। दरअसल, 28 जून को दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण एम्स के ऑपरेशन थिएटरों में पानी भर गया था और ऑपरेशन थिएटरों में एसी नहीं चलने की वजह से सर्जरी कैंसिल कर दी गई थीं।