Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

CBI, ED और पुलिस वीडियो कॉल के जरिए गिरफ्तार नहीं कर सकती: डिजिटल अरेस्ट को लेकर सरकार

short by ऋषि राज / on Sunday, 6 October, 2024
सरकार ने 'डिजिटल अरेस्ट' के बढ़ते मामलों के बीच एक एडवाइज़री जारी की है। इसे धोखाधड़ी बताते हुए सरकार ने कहा, "घबराएं नहीं, सतर्क रहें। सीबीआई, पुलिस, कस्टम और ईडी वीडियो कॉल के जरिए गिरफ्तार नहीं कर सकती है।" हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार सम्मानित एसपी ओसवाल को डिजिटल अरेस्ट कर उनके साथ ₹7 करोड़ की धोखाधड़ी की गई।
read more at भाषा