गुजरात के स्कूल में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से 23 मज़दूर हुए घायल
गुजरात के भरूच में मंगलवार को एक स्कूल में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से 23 मज़दूर घायल हो गए। ज़िलाधिकारी तुषार सुमेरा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अंकलेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक की हालत गंभीर है जिसे आईसीयू में रखा गया है।
read more at भाषा


