निशिकांत दुबे के 'यूपी-बिहार आओ, तुमको पटक-पटककर मारेंगे' बयान पर उद्धव ने दी प्रतिक्रिया
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के 'बहुत बड़े बॉस हो तो यूपी-बिहार चलो, तुमको पटक-पटककर मारेंगे' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "छोड़िए दुबे-वुबे की बातें…ऐसे कई लकड़बग्घे हैं जो जानबूझकर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमारे यहां सब ठीक है...इन पर ध्यान देने की कोई ज़रूरत नहीं है।"
read more at ABP न्यूज़


