Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के 24 एयरपोर्ट बंद रहने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइज़री

short by Vipranshu / on Friday, 9 May, 2025
दिल्ली एयरपोर्ट (आईजीआई) ने भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच यात्रियों के लिए एडवाइज़री जारी की है। इसमें कहा गया है कि एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य बना हुआ है लेकिन हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों से कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा यात्रियों को आईजीआई की आधिकारिक वेबसाइट फॉलो करने की सलाह दी गई है।