सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश, 7 दिन का होम क्वारंटीन खत्म
सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं और अनिवार्य 7-दिवसीय होम क्वारंटीन खत्म किया है। नए दिशानिर्देशों में यात्रियों को आगमन के बाद 14-दिन तक अपने स्वास्थ्य की खुद निगरानी करने को कहा गया है। बकौल सरकार, "अगर यात्रियों को कोविड-19 के संकेत या लक्षण दिखें तो तत्काल सेल्फ-आइसोलेट होकर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।"
read more at mohfw.gov.in


