राजस्थान में झगड़े के बाद बच्ची को अस्पताल में भूलकर चला गया दंपति, पुलिस ने किया सुपुर्द
झुंझुनू (राजस्थान) के बीडीके अस्पताल में संचालित इंदिरा रसोई में गुरुवार को खाना खाने गए एक मज़दूर दंपति में किसी बात पर झगड़ा हो गया जिसके बाद वे अपनी 2 साल की बच्ची को वहीं भूलकर चले गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची के माता-पिता की पहचान कर बच्ची को उनके सुपुर्द किया।
read more at Public


