Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में साड़ी पहनकर कबड्डी खेल रही महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 10 October, 2022
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर साड़ी पहनकर कबड्डी खेल रही महिलाओं का एक वायरल वीडियो शेयर कर लिखा है, “हम किसी से कम हैं क्या।”। अधिकारी के अनुसार, यह वीडियो छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का है। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, “ऐसे कार्यक्रम हमारे देश के हर गांव में होने चाहिए ताकि महिलाओं को जागरूक किया जा सके।”