Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एडीजी प्रशांत कुमार को सौंपा गया डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Wednesday, 11 May, 2022
उत्तर प्रदेश में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल के तबादले के बाद डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। दरअसल, गोयल का तबादला कर उन्हें डीजी (नागरिक सुरक्षा) बनाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और आदेशों की अवहेलना करने पर गोयल को पद से हटाया गया।