आतिशी ने दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आतिशी 43 साल की उम्र में दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गई हैं और यह पद संभालने वाली तीसरी महिला हैं। गौरतलब है कि 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
read more at Indian Express


