यूपी में ₹1 लाख जबड़े में दबाकर भाग निकला कुत्ता, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद व्यापारी के उड़े होश
बिजनौर (यूपी) में एक कुत्ता मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक पर टंगी ₹1 लाख से भरी थैली जबड़े में दबाकर भाग गया। पीड़ित व्यापारी नमाज़ पढ़ने के लिए गया था और इसी दौरान यह घटना हो गई। आसपास लोगों से पूछताछ के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो सब हैरान रह गए। वहीं, कुत्ते का पता नहीं चला है।
read more at TV9 भारतवर्ष


